एमसीडी कर्मचारी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
आरोपी उमेश चंद (55) ने तीन-चार अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित रविंद्र कुमार (43) को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने लात-घूंसों के अलावा लकड़ी से फट्टे से उसे गिराकर पीटा। हमले के दौरान रविंद्र के छह दांत टूट गए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में रविंद्र को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद रविंद्र का बयान लेकर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी डेयरी मालिक उमेश चंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस ने डेयरी मालिक को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक रविंद्र कुमार परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहता है। रविंद्र दिल्ली नगर में डीबीसी के पद पर कार्यरत है। फिलहाल उसकी तैनाती वार्ड नंबर-218, सुंदर नगर में है। सोमवार को रविंद्र मच्छर और डेंगू की जांच के लिए एम-ब्लॉक, सुंदर नगरी पहुंचा। यहां उमेश की डेयरी मौजूद है।