फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election: आप से टिकट के लिए छह हजार आवेदन, केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल

Wed, 09 Nov 2022 12:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार शाम तक गुजरात दौरे से वापस लौट सकते हैं। उनके लौटने के साथ ही उम्मीदवारों के नाम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
MCD Election 2022: Arvind Kejriwal - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को अब तक छह हजार आवेदन मिल चुके हैं। आवेदन आने की प्रक्रिया अभी जारी है। अगले एक-दो दिन में छंटनी कर उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी। संभावना है कि आम आदमी पार्टी की 10 नवंबर को केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग सकती है।

विज्ञापन


इस संबंध में आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक का कहना है कि पार्टी को करीब छह हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी आवेदनों पर विचार किया जा रहा है। पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी करेेंगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार के चयन के लिए तीन तरह से काम किया जा रहा है। इसमें उम्मीदवार को लेकर क्षेत्र में सर्वे, संगठन के माध्यम से जानकारी जुटाना और लोगों से बात कर क्षेत्र में उक्त उम्मीदवार की छवि की जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार शाम तक गुजरात दौरे से वापस लौट सकते हैं। उनके लौटने के साथ ही उम्मीदवारों के नाम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


कई पार्षदों के कट सकते हैं टिकट
आप के कई पार्षदों का टिकट कटना तय हो गया है। आप के पूर्व पार्षद प्रेेम चौहान को लेकर किए गए सवाल पर दुर्गेश पाठक ने कहा कि पार्टी ने कार्रवाई करते हुए अपने मंत्री तक को पद से हटाया है। उक्त पार्षद को लेकर जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर टिकट काटा जाएगा। वहीं सूत्रों की माने तो बड़े स्तर पर पूर्व पार्षदों को टिकट नहीं मिल रहा है। इसमें टिकट कटने के अलावा सीट बदलने व क्षेत्र का विस्तार आदि कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें