बेशक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी विधानसभा के बाद दिल्ली नगर निगम में ऐतिहासिक जीत के साथ हैट्रिक लगाई हो, लेकिन पहली बार जीत का रंग सुकमा शहीदों की शहादत के चलते फीका दिखा।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मनोज तिवारी के सुकमा शहीदों के चलते जीत उस बयान को वायरल करते हुए बधाई दी, जिसमें ढोल और आतिशबाजी न करने और मिठाई नहीं बांटने की बात भी कही गई थी।
खास बात यह है कि केजरीवाल का मिलकर करेंगे काम ट्वीट देर शाम वायरल होता रहा। वहीं, इस बयान के साथ यूजर्स ने विजेंद्र गुप्ता का पोस्टर, डेंगू, चिकनगुनिया के बयान को भी ट्रोल किया। इंटरनेट पर करीब आठ लाख से अधिक यूजर्स ने जीत को शेयर किया। वहीं, एमसीडी इलेक्शन फेसबुक व गूगल इंडिया के ट्रॉप ट्रेंड में शामिल रहा।
जीत के साथ हाथ और झाडू को हराने पर मिले कमेंट
mcd election
फेसबुक, टिवटर और व्हाटसऐप पर लोकसभा चुनावों की जीत के बाद मोदी के नाम पर बीजेपी को मिल रही जीत के बाद दिल्ली की फतह का रंग फीका दिखा।
यूजर्स ने अपने इलाकों के फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि चलो जीत का जश्न खुमारी में नहीं है। सुकमा शहीदों के नाम पर जीतने वाले भी इन शहीदों के परिवार वालों के साथ दुख की घड़ी में शामिल हैं।
कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया की डीपी को ब्लैक करते हुए शहीदों के नाम नमन के नाम कर रखा है। यूजर्स लिखते हैं कि शहीदों के आगे कोई जीत मायने नहीं रखती है।
डेंगू और चिकनगुनिया संभालना मुश्किल
आम आदमी पार्टी का दफ्तर
- फोटो : जीपॉल/अमर उजाला
कई पार्षदों ने जीत के साथ फेसबुक पर लिखा है कि जीत दिलाने के लिए जनता का धन्यवाद पर अभी इस दुख की घड़ी में आपका धन्यवाद बाद में करेंगे। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि अपनी जीत पर मत कर इतना गुरुर ऐ ग़ालिब इस शहर में तेरी जीत से ज्यादा चर्चे हमारी हार के हैं।
यूजर्स ने सीधे-सीधे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को करारी हार पर कई सवाल भी पूछे, जिसे काफी शेयर किया गया। सोशल मीडिया पर मोदी लहर का रंग दिखा तो कहीं 56 ईंच के सीने की 56 ईंच की जीब से तुलना होती रही।
यूजर्स ने केजरीवाल को हार के बाद फेसबुक पर कमेंट किया कि डेंगू (बीजेपी) को तो चुन लिया है। क्योंकि रायता और चिकनगुनिया (केजरीवाल ) को संभालना मुश्किल है।
यूजर्स ने यह कमेंट इसलिए किए, क्योंकि कुछ दिन पहले केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी को वोट दिया तो डेंगू और चिकनगुनिया के मामले बढ़ेंगे। वहीं, कई यूजर्स ने विजेंद्र गुप्ता के साथ केजरीवाल का नया पोस्टर भी ट्रोल किया।