भाजपा इस बार एमसीडी चुनाव में प्रचार से लेकर चुनाव तक पूरी ताकत झोकेगी। भाजपा के दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि एमसीडी चुनाव की मजबूती के लिए क्रिकेटर शिखर धवन, फोगाट बहनें, टीवी कलाकार श्वेता तिवारी, फिल्म डायरेक्टर और मुंबई के चमकते कलाकारों को चुनाव प्रचार में खड़ा करेंगे।
22 अप्रैल को होने वाले एमसीडी चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर खेल क्षेत्र, टीवी कलाकार और हाईफाई लोग अच्छी तरह से चुनाव प्रचार कर पार्टी को मजबूती से जिताएंगे।
पार्टी प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि वह निजी तौर पर प्रधानमंत्री को कार्यकर्ताओ के मोराल को बूस्ट करने के लिए उपस्थित हों। कम से कम भारतीय जनता पार्टी की एक रैली को प्रधानमंत्री को संबोधित करने के लिए अनुरोध करेंगे।
कहा कि कई बड़ी शख्सियत भाजपा ज्वाइन करने की अपनी इच्छा जता चुके हैं। अब राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले एमसीडी के चुनाव में पार्टी उन्हें इंगेज करेगी।
इन शख्सियतों के पास आम आदमी को प्रेरित करने वाली कहानियां होंगी
shikhar dhawan
- फोटो : अमर उजाला
इन शख्सियतों के पास आम आदमी को प्रेरित करने वाली कहानियां होंगी जिससे सामान्य आदमी तुरंत जुड़ जाएगा। टीवी कलाकार श्वेता तिवारी और फोगाट सिस्टर्स गीता और बबीता के खुद अपने जीवन में किये गये संघर्ष की कहानी है जिसे आम जनता सुनना और उससे सीखना चाहेगी।
इस बारे में तिवारी ने कहा कि वह पार्टी और प्रधानमंत्री की नीतियों और गतिविधियों से इंप्रेस हैं और लोगों को यह बताना चाहती हैं।
हाल ही में गीता और बबीता को स्वच्छ भारत अभियान को प्रमोट करने के लिए भाजपा साउथ एमसीडी का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया था। इसमें से एक को शिक्षा विभाग में डिप्टी डायरेक्टर अपॉइंट किया गया है।
उन्होंने बताया कि हमारा पूरा प्रयास है कि शहर की प्रतिभाओं को आगे लाया जाए। इस तरह से वे छात्रों को भी आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगी।
पार्टी जल्द ही बॉक्स विजेंदर सिंह को भी चुनाव प्रचार में उतार सकती है
sweta tiwari
- फोटो : अमर उजाला
तिवारी ने बताया कि पार्टी जल्द ही बॉक्स विजेंदर सिंह को भी चुनाव प्रचार में उतार सकती है। सिंह पहले भी प्रधानमंत्री के 2014 में चले राष्ट्रीयस्तर के एक अभियान में सिने स्टार आमिर खान के साथ थे।
तिवारी ने बहुत उम्मीद जताते हुए कहा कि वह उन सभी प्रतिभाशाली लोगों को आमंत्रण दूंगा जो फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में हैं। टैलेंट हंट और खास आयोजनों और मुंबई में व्यावसायिक संस्थाओं से जुड़े हैं।
उन्हें विश्वास है कि दिल्ली किसी सोने की खान से कम नहीं जहां प्रतिभाशाली लोग हैं। भाजपा नेता ने कहा कि देश के युवाओं को इससे जरूर फायदा मिलेगा।