फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP को एक और झटका, केजरीवाल के पास भूल सुधार के लिए हैं सिर्फ 48 घंटे

Wed, 12 Apr 2017 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पोस्टर को लेकर फंसे केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव से पहले ही कई तरह की परेशानियों से घिरे केजरीवाल को चुनाव आयोग ने भी एक और झटका दे दिया है। यह झटका केजरीवाल को पोस्टर मामले में लगा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के कई इलाकों में पोस्टर लगाकर जनता से एमसीडी चुनाव में अपने पक्ष में वोट करने की अपील की है। इस पोस्टर में केजरीवाल और विजेंद्र गुप्ता दिख रहे हैं और सवाल क‌िया गया है क‌ि केजरीवाल या विजेंद्र गुप्ता दिल्ली की जनता किसे चुनना चाहती है।

इसी पोस्टर को लेकर विजेंद्र गुप्ता ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी जिसके बाद आयोग ने 'आप' को चिट्ठी लिखी है। बता दें क‌ि इससे पहले केजरीवाल ईवीएम पर सवाल उठाते हुए बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं जिसे आयोग ठुकरा चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

व‌िजेंद्र गुप्ता की श‌िकायत पर आयोग ने ल‌िखी ये च‌‌िट्ठी

विजेंद्र गुप्ता
चुनाव आयोग ने अपने इस खत में आम आदमी पार्टी को 48 घंटे में कार्रवाई करने को कहा है वरना आयोग पार्टी नेताओं की बिना सुने कार्रवाई करेगा। आयोग ने इस पत्र में यह साफ किया है कि इस प्रकार के पोस्टर आचार संहिता का उल्लंघन हैं।

मालूम हो कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने शहर में कई जगह पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में एक तरफ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाई गई और दूसरी तरफ विजेंद्र गुप्ता की तस्वीर है।

यहां पर खेल सारा इतना है कि आम आदमी पार्टी ने अपने नेता यानि पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेहतर लुक वाली तस्वीर लगाई है, वहीं बीजेपी नेता की तस्वीर का कुछ ऐसा अंदाज दिखाने की कोशिश है जैसे वह कोई विलेन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें