फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर बुलडोजर: 25 संपत्तियां ध्वस्त, चार की गईं सील; सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी का छह को नोटिस

Fri, 11 Sep 2026 06:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में पीजी इमारत हादसे बाद एमसीडी ने अवैध और असुरक्षित निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को एमसीडी ने 25 संपत्तियों में ध्वस्तीकरण कार्रवाई की, जबकि चार संपत्तियों को सील किया।
विज्ञापन
एमसीडी की कार्रवाई जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्य निकेतन में पीजी की इमारत गिरने से सात लोगों की मौत के बाद अवैध और असुरक्षित निर्माण के खिलाफ एमसीडी का बुलडोजर शुक्रवार को भी चलता रहा। एमसीडी ने 25 संपत्तियों में ध्वस्तीकरण कार्रवाई की, जबकि चार संपत्तियों को सील किया गया। इसके अलावा छह संपत्तियों को अनधिकृत निर्माण को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और चार संपत्तियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण आदेश जारी हुए।

विज्ञापन

दिल्ली में 25 संपत्तियों पर बुलडोजर चला
एमसीडी का शुक्रवार की कार्रवाई में सबसे ज्यादा जोर ध्वस्तीकरण पर रहा। उसने 25 संपत्तियों पर बुलडोजर व हथौड़ा चलाया, जबकि चार को सील किया गया। छह मामलों में कारण बताओ नोटिस देकर संबंधित संपत्ति मालिकों से जवाब मांगा गया। 

10 सितंबर तक 41 संपत्तियों में ध्वस्तीकरण, 61 सील
चार मामलों में ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए हैं। यानी उसने केवल नोटिस जारी करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि कई मामलों में सीधे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इससे पहले 10 सितंबर को एमसीडी ने 41 संपत्तियों में ध्वस्तीकरण और 61 संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की थी और नौ सितंबर को 46 संपत्तियों में ध्वस्तीकरण और 20 संपत्तियों को सील किया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली के अन्य इलाकों में एमसीडी की कार्रवाई तेज
सत्य निकेतन हादसे के बाद आसपास के भवनों की सुरक्षा पर भी सवाल उठे थे। एमसीडी ने हादसे से सटे भवन को असुरक्षित पाए जाने के बाद उसे गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद कार्रवाई का दायरा केवल सत्य निकेतन तक सीमित न रहकर राजधानी के विभिन्न इलाकों तक बढ़ाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें