फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमापुरी हादसे के बाद बड़ा एक्शन: एमसीडी ने एक इमारत की ध्वस्त, तीन खतरनाक मकानों को नोटिस; इलाके में हड़कंप

Fri, 09 Oct 2026 01:02 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

सीमापुरी में एक इमारत गिरने के बाद एमसीडी ने एक अन्य इमारत को ध्वस्त कर दिया है। तीन अन्य इमारतों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
सीमापुरी हादसे बाद MCD का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरन के मामले में एमसीडी के कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में कार्रवाई के तहत एमसीडी ने एक इमारत को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही, क्षेत्र में स्थित तीन अन्य इमारतों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। यह कदम इमारत ढहने के मद्देनजर सुरक्षा चिंताओं और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

 
एमसीडी उत्तर क्षेत्र के उपायुक्त ने दी जानकारी
सीमापुरी में एक इमारत ढहने के बाद एमसीडी उत्तर क्षेत्र उपायुक्त अमित ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक इमारत को ध्वस्त कर दिया गया है। इसके अलावा, तीन अन्य खतरनाक इमारतों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। उपायुक्त अमित ने बताया कि 7 अक्तूबर की घटना के बाद 2-3 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे। उन्हें खाली करने के लिए भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

मृतकों की संख्या पांच हुई, बृहस्पतिवार तड़के मिले दो और महिलाओं के शव
सीमापुरी इलाके में बुधवार की दोपहर चार मंजिला इमारत के गिरने के मामले में मृतकों की संख्या अब पांच हो गई है। बृहस्पतिवार तड़के राहत और बचाव कार्य के दौरान दो महिलाओं के शव मलबे से बरामद हुए। मलबा हटाने के दौरान बुधवार रात को ही घटनास्थल से कुछ शवों के अवशेष बुरी तरह कुचले मिले हैं। माना जा रहा कि यह बाकी मृतकों के अवशेष हो सकते हैं।

मलबे से निकले कुछ शवों के अवशेष
पुलिस ने इनको मलबे से निकालकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएनए परीक्षण से ही इनकी पहचान कर पाना संभव है। एरिया का जो भी व्यक्ति अपनों की तलाश में सामने आएगा, उसके आधार पर डीएनए से पहचान के प्रयास होंगे। फिलहाल अभी चार मृतकों की ही शिनाख्त हो पाई है। 

मृतकों में मकान मालिक अनवर की बहन व बेटी शामिल
इनमें मकान मालिक अनवर की बेटी नुसरत उर्फ गुड़िया (33), अनवर की बहन हाजरा बीबी (56), गर्भवती महिला गुलअफशां (22) और उसकी चार साल की बेटी जोया शामिल है। जोया का शव भी मलबे में बुरी तरह कुचला हुआ मिला है। उसके शरीर का कुछ ही हिस्सा मिल पाया था।

इसके आधार पर पुलिस जोया की भी आधिकारिक पहचान नहीं कर रही है। पुलिस जोया की पहचान के लिए गुलअफशा या उसके परिवार से मिलान कराने के लिए डीएनए परीक्षण करवाएगी। फिलहाल बृहस्पतिवार को पुलिस ने नुसरत और हाजरा बीबी के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए हैं। दूसरी ओर अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।

शुक्रवार को गुलअफशां और उसकी बेटी के शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं दूसरी ओर 12 साल की जिस लड़की का शव बुधवार को बरामद हुआ था, उसकी भी अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार अनवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस किया है।

दूसरी ओर बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे तक राहत और बचाव का काम जारी रहा। रेस्क्यू में बृहस्पतिवार तड़के पहले नुसरत और बाद में हाजरा बीबी का शव बरामद हुआ। इससे पहले बुधवार को गुलअफशां, उसकी बेटी के अलावा 12 साल की लड़की का शव बरामद किया था। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैंं। अनवर के ससुर सलीम अहमद ने बताया कि नुसरत बुधवार दोपहर अपने घर आई हुई थी।

उसके आने की बात कर सुनकर पास में ही रहने वाली उसकी बुआ हाजरा बीबी भी वहां पहुंच गईं। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी पहली मंजिल पर सलमा के साथ बैठकर बातचीत कर रही थीं। हादसे में नुसरत की मां सलमा के एक हाथ और पैर में फ्रेक्चर हुआ है।

वहीं पड़ोस में रहनी गुलअफशां अनवर के मकान के पास बैठी थी। उसकी बेटी जोया गली में खेल रही थी। वह बेटी की वजह से मकान के नीचे बैठी थी। इस बीच हादसा हो गया। बता दें कि बुधवार दोपहर न्यू सीमापुरी के ई-ब्लॉक में 25 गज का मकान अचानक जमींदोज हो गया था। इसमें दबकर आठ लोग जख्मी हो गए जबकि पांच की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें