फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी ने 35 अवैध निर्माण ढहाए, पांच संपत्तियां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चार के खिलाफ ध्वस्तीकरण आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और भवन निर्माण मानदंडों के उल्लंघन के खिलाफ प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। उसने बुधवार को सभी 12 जोनों में 35 ध्वस्तीकरण कार्रवाई कीं। इसके अलावा पांच संपत्तियों को सील किया गया, जबकि भवन निर्माण संबंधी नियमों के उल्लंघन पर चार ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए।
एमसीडी के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली के मास्टर प्लान (एमपीडी), भवन उपनियमों और अन्य संबंधित प्रावधानों के उल्लंघन के खिलाफ की गई। अभियान में विशेष रूप से अनधिकृत निर्माण और जनसुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करने वाले भवनों को निशाना बनाया गया। बुधवार को की गई प्रमुख कार्रवाई खड्डा कॉलोनी, पुल पहलादपुर, नंगली सकरावती, पालम, राशिद मार्केट, शकरपुर, पश्चिम विनोद नगर, शिव विहार, करावल नगर और गणेश नगर एक्सटेंशन समेत दिल्ली के विभिन्न इलाकों में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, फील्ड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। चिह्नित मामलों में नियमों के अनुसार ध्वस्तीकरण, सीलिंग और अन्य प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें