फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट लिखकर एमबीए छात्र ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में एमबीए के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुइसाइड करने से पहले छात्र ने फेसबुक पर भी कमेंट पोस्ट किया था।
विज्ञापन


इसी फेसबुक कमेंट के आधार पर उसके सुसाइड करने की वजह का पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मूलत: रुड़की निवासी छात्र नितिन कुमार ग्रेनो के एक कॉलेज में एमबीए कर रहा था।

लेकिन बुधवार को उसने अचानक फांसी लगा कर जान दे दी। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन उसने फांसी लगाने से ठीक पहले फेसबुक पर एक पोस्ट किया। पुलिस मान रही है कि इसी पोस्ट में इसके मौत का राज छिपा है।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या लिखा था फेसबुक पर?

दरअसल छात्र का पिछले चार-पांच साल से एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन कुछ समय से युवती ने नितिन से बात करना बंद कर दिया और किसी अन्य छात्र से उसकी दोस्ती हो गई।

इस प्रकरण को करीब तीन माह हो गया। छात्र अकसर परेशान रहता था और कुछ दिन पहले तो इस बात की जानकारी छात्र ने अपने माता-पिता को भी दे दी।

नितिन को उसके माता-पिता ने काफी समझाया था लेकिन वह युवती से प्रेम-प्रसंग की बात को भूल नहीं पा रहा था। सुइसाइड करने से पहले छात्र ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा कि अब इस दुनिया में उसका समय खत्म हो गया है। इसलिए अब वह भगवान के पास जा रहा है।
विज्ञापन

प्रेमिका की बेरुखी ही है सुसाइड की वजह या और कुछ और भी!

दरअसल छात्र को प्रेमिका की बेरुखी कम उसकी दूसरे लड़के से दोस्ती अधिक खल रही थी। बताया ‌जाता है कि छात्र ने उस लड़के से भी बात की थी। लेकिन उसने लड़की का साथ छोड़ने से मना कर दिया था।

मंगलवार को रूममेट उसे कमरे पर ही छोड़कर कॉलेज के लिए चले गए। देर रात जब वे लौटे तो अंदर से कमरा बंद था। काफी प्रयास के बाद भी नितिन ने कमरा नहीं खोला तो उसके दोस्तों को संदेह हुआ। दोस्तों ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो नितिन फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

छात्रों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच पड़ताल की तो उसमें सुइसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि वह प्रेम में असफल होने की घटना को सह नहीं पा रहा है। जिससे वह आत्महत्या करने जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें