फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश इलाके के घर में एमबीए छात्रा की हत्या, घर में मौजूद परिजनों को भनक तक नहीं

Tue, 25 Jul 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर में एमबीए छात्रा की गला दबाकर हत्या      
द्वारका का मामला, मारपीट के दौरान हत्या किए जाने की आशंका
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी      
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका की एक पॉश सोसायटी में घर के अंदर एक एमबीए छात्रा की हत्या कर दी गई। छात्रा के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मेडिकल रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त स्वेता (29) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, स्वेता अपने परिजनों के साथ सेक्टर-6 द्वारका स्थित कामाक्षी अपार्टमेंट में रहती थी।

परिवार में उसके पिता बलवान सिंह और मां है। भाई और भाभी कामकाजी हैं और वह अलग रहते हैं। स्वेता एमबीए करने के बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसके पिता एयरलाइंस के वरिष्ठ पद से रिटायर होकर निजी एयरलाइंस से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार (21 जुलाई) को पुलिस को अस्पताल से स्वेता की मौत के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि स्वेता के चेहरे और गले पर निशान हैं और उसके नाक से खून निकल रहा था।

मेडिकल जांच में उसकी गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी ने हत्या से पूर्व स्वेता के साथ मारपीट की है।

पुलिस ने स्वेता के घर पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की घर में फ्रेंडली इंट्री हुई है। घटना के समय उसके परिजन घर में ही थे। स्वेता के पिता ने ही बिना पुलिस को सूचना दिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

पूछताछ में पिता ने किसी पर शक नहीं जताया है। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें