फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विपक्ष पर मेयर प्रवीण बत्रा जोशी का हमला, महिला आरक्षण पर तीखी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) को लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचल दिया। उनके अनुसार, 17 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक बन सकता था, लेकिन विपक्ष की रणनीति के कारण यह अवसर खो गया।
विज्ञापन




मेयर ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्षी दलों ने हमेशा महिला हितों की अनदेखी की है। उन्होंने कांग्रेस, सपा, राजद और डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका इतिहास महिला विरोधी रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने ओबीसी और अन्य मुद्दों को बहाना बनाकर विधेयक को रोकने का प्रयास किया। भाजपा नेताओं ने विपक्ष के तर्कों को निराधार बताते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने का यह महत्वपूर्ण अवसर था। कार्यक्रम में कई भाजपा पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। अंत में जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने कहा कि महिला वर्ग इस मुद्दे को भूलेगा नहीं और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें