फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल सियासत में उतरीं माया, हाईटेक होगी रैली

Tue, 01 Apr 2014 07:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी और सोशल सियासत में पीछे कही जाने वाली बहुजन समाज पार्टी अब हाईटेक हो चुकी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अब तकनीकी और सोशल मीडिया की ताकत को पहचान लिया है।
विज्ञापन


लोगों के पास जल्द से जल्द पहुंचकर अपनी बात कहने की हर प्रत्याशी को जल्दी है। बसपा की सोशल सियास की बड़ी शुरूआत, मायावती की पांच अप्रैल को नोएडा के बादलपुर में होने वाली रैली से होगी। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में हाईटेक प्रचार की होड़ में बसपा का भी नाम शामिल हो गया है।
विज्ञापन

माया की रैली के लिए खास तैयारी

चुनावी महासंग्राम में बसपा ने बादलपुर के पास होने वाली मायावती की रैली को गूगल हैंगआउट की मदद से यू-ट्यूब और फेसबुक पर सीधे प्रसारित करने का निर्णय लिया है।

इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमो की 5 अप्रैल को होने वाली रैली का सीधा प्रसारण बसपा की आईटी टीम करेगी। गौतमबुद्ध नगर से बसपा प्रत्याशी सतीश अवाना की आईटी टीम संभालने वाले निशांत कुमार ने बताया कि रविवार को एक प्रयोग किया गया।

इसमें एक कार्यक्रम को गूगल हैंगआउट से जोड़कर दूसरी साइट पर लिंक किया, जो सफल रहा है। सफलता मिलने के बाद निर्णय लिया गया है कि 5 अप्रैल को होने वाली रैली का ऑनलाइन प्रसारण होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें