प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हुईं मायावती
- फोटो : एएनआई
दिल्ली में बसपा सुप्रीम मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने भतीजे को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वो राजनीति में नहीं है। मायावती ने कहा कि आकाश को बीएसपी आंदोलन से जोड़ूंगी।
उन्होंने उसे गठबंधन की वजह से विरोधियों की साजिश बताया है। बीएसपी परिवारवाद की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि आकाश जन्मदिन की वजह से मेरे साथ दिखाई दिया।
मायावती ने कहा कि बसपा की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी और सपा के साथ गठबंधन ने उन दलों और नेताओं में अशांति पैदा की है जो दलित और जातिवाद विरोधी हैं। हमसे आमने-सामने लड़ने के बजाय वह हमारे खिलाफ अनर्गल बातें कर रहे हैं और कुछ जातिगत व दलित विरोधी चैनलों के साथ मिलकर हमारे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।
मायावती ने कहा कि मैं कांशीराम जी की शिष्या हूं, इसलिए 'जैसे को तैसा' का जवाब देने के लिए मैं आकाश को बसपा आंदोलन में शामिल करूंगी और उन्हें सीखने का मौका दूंगी। अगर मीडिया के कुछ जातिवादी और दलित-विरोधी तबके को इससे कोई समस्या है तो होती रहे। हम इसकी परवाह नहीं करते हैं।
मायावती ने आगे कहा, 'हम दब्बू किस्म के लोग नहीं हैं जो सुनकर बैठ जाएंगे, घबरा जाएंगे। उसका मुंहतोड़ जवाब देना भी हमें आता है।'