फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति आजाद की पत्नी भी बीजेपी छोड़ने की तैयारी में

Tue, 19 Jul 2016 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूनम आजाद
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ने के वाले नवजोत सिंह सिद्धू के बाद भाजपा को एक और झटका लग सकता है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी से निलंबित सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी भी भाजपा का दामन छोड़ सकती हैं। 
विज्ञापन


पत्नी बीजेपी का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के सवाल के जवाब में कीर्ति आजाद ने कहा कि उनकी पत्नी बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में जा भी सकती हैं और नहीं भी। मै उन पर कोई दबाव नहीं बना सकता।

दिल्ली बीजेपी की प्रवक्ता के तौर पर काम कर रही पूनम आजाद भी आम आदमी पार्टी में जा सकती हैं। पूनम इससे पहले दिल्ली भाजपा की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण जेटली पर गंभीर आरोप लगाने

कीर्ति आजाद - फोटो : PTI
आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को पार्टी ने इस वजह से निलंबित कर दिया था क्योंकि उन्होंने अरुण जेटली के खिलाफ डीडीसीए मामले में मोर्चा खोल दिया। आम आदमी पार्टी और जेटली विवाद के बीच कीर्ति आजाद ने भी डीडीसीए में घोटाले को लेकर भाजपा के वरिष्ट नेता अरुण जेटली के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था।

पति के निलंबन से नाराज पूनम ने उस वक्त कहा था कि पार्टी कीर्ति आजाद के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रही है। पति के निलंबन से दुखी पूनम ने आजाद के निलंबन के चार महीने बाद भी पार्टी को ही चुनौती दे डाली थी।

पूनम ने उस वक्त कहा था कि पार्टी जल्द ही कीर्ति आजाद के निलंबन पर फैसला कर ले। अगर भाजपा ऐसा नहीं करती है तो उनके पास कई अन्य विकल्प भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें