फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा मर्डर : क्या इन सवालों का जवाब दे पाएंगे थरूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय मौत का मामला अब हत्या में दर्ज होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की मुश्किले बढ़ सकती हैं। इस मामले में अभी तक कई सवाल पुलिस की जांच को उलझा रहे हैं।
विज्ञापन


संभव है कि दिल्ली पुलिस इस हाई प्रोफाइल मौत मामले में सुनंदा के पति थरूर से पूछताछ कर अनसुलझे सवालों के जवाब मांगेंगी। दूसरी ओर एक साल बाद हत्या का मामला दर्ज होने पर इस पर सियासी रंग भी चढ़ने लगा है।

शशि थरूर व सुनंदा की 2010 में शादी से पूर्व दोनों की दो-दो शादियों हुई थीं। इस शादी से पूर्व सुनंदा की दो शादियां संजय रैना से वर्ष 1998 में व सुजिथ मेनन से वर्ष 1991 में हुई थी। इसी तरह से शशि ने तिलोतसा मुखर्जी व क्रिस्टा गिल्स के साथ शादियां की थीं।
विज्ञापन

उठेगा मेहर तरार से नजदीकी का मामला

दुबई में थरूर से मुलाकात के बाद सुनंदा उनके करीब आई थीं। 17 जनवरी को पांच सितारा होटल लीला में सुनंदा की संदिग्ध मौत के समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और थरूर मंत्री थे।

उस समय भी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। तब यह बात सामने आई थी कि थरूर की पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से नजदीकी के कारण सुनंदा व थरूर के रिश्ते में तनाव आ गया था।

सुनंदा का कातिल तलाशने में पुलिस भले ही विदेश में फोरेंसिक जांच की बात कह रही हो, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एक साल बाद हत्या का मुकदमा दर्ज करने पर सवाल खड़ा किया है।

इस मामले में पहले भी थरूर पर आरोप लगाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस हत्या के धन सहित अन्य कारण बताते हुए थरूर को घेरने की कोशिश की है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए शशि थरूर को नॉमिनेट किया था और थरूर ने भी मोदी की प्रशंसा की थी।
विज्ञापन

ये हैं अनसुलझे सवाल

1 पाकिस्तानी महिला मित्र को लेकर सुनंदा व थरूर के बीच क्या सुनंदा की मौत से पहले फ्लाइट, एयरपोर्ट व फिर होटल में मारपीट व झड़प हुई थी?

2 सुनंदा के साथ ही थरूर ने पांच सितारा होटल में चेक-इन किया था। ऐसे में दोनों के बीच क्या हुआ कि उनके लौटने पर सुनंदा होटल के कमरे में मृत मिलीं?

3 एक महिला पत्रकार से सुनंदा ने मौत से पूर्व 12.10 बजे फोन पर अपनी परेशानी क्यों बताई।

4 उसने क्यों कहा कि मेरे ब्लैकबेरी मोबाइल फोन से मैसेज डिलीट कर दिए गए हैं।

5 एक जुलाई 2014 को एम्स फोरेंसिक डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कहा कि उन पर सुनंदा की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का दबाव था। इसका फायदा किसे होता?

6 जब सुनंदा बीमार थीं तो शशि थरूर का होटल से कांग्रेस अधिवेशन में जाना कितना जरूरी था?

7 मौत से पूर्व तिरुवनंतपुरम में मेडिकल जांच में जब सुनंदा को कोई गंभीर बीमारी सामने नहीं आई, तो फिर उनकी प्राकृतिक मौत कैसे हो सकती है?

8 अगर सुनंदा को जहर का इंजेक्शन दिया गया है, तो यह किसी पेशेवर हत्यारे का काम है या साजिश?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें