फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी के दरबार पहुंचा MAX प्रबंधन, सरकार के फैसले के खिलाफ उठाई आवाज

Thu, 14 Dec 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मैक्स अस्पताल
विज्ञापन
शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द होने और उसे लेकर दिल्ली सरकार से फैसला वापस लेने की अपील कर रहा प्रबंधन अब एलजी के दरबार में पहुंचा है।
विज्ञापन


बुधवार को मैक्स अस्पताल प्रबंधन की ओर से एलजी अनिल बैजल के कार्यालय में पुनर्विचार की अपील की गई है। हालांकि इस पर अभी तक एलजी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। सूत्रों की मानें तो एलजी के बाद मैक्स अस्पताल प्रबंधन के पास सिर्फ कोर्ट में फैसले को चुनौती देने का रास्ता ही बचता है।

एलजी दरबार पहुंचने की सुगबुगाहट की अमर उजाला ने मंगलवार को ही खबर प्रकाशित कर दी थी, जिसमें मैक्स अस्पताल के पास सरकार के फैसले से बचने के और भी रास्ते होने के कयास लगाए गए थे। अस्पताल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मैक्स के पास अभी भी सरकार के फैसले को चुनौती देने के लिए करीब एक माह का वक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्विचार की अपील की गई

max hospital - फोटो : अमर उजाला
प्रबंधन का कहना है कि शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में हर महीने तकरीबन 14 हजार मरीजों का उपचार ओपीडी में होता है। करीब 3 हजार मरीजों को भर्ती किया जाता है।

​250 बेड वाले इस अस्पताल का लाइसेंस रद्द होने की वजह से 171 कीमोथेरेपी, 63 ऑपरेशन और 241 मरीजों के डायलिसिस पर बड़ा असर पड़ा है, इसलिए सरकार से पुनर्विचार की अपील की गई थी, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो उच्च अधिकारी यानी एलजी से अपील की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें