फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MAX अस्पताल के बाहर लगा बोर्ड, लिखा कुछ ऐसा कि निराश हो कर लोग चलते बने

Mon, 11 Dec 2017 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मैक्स अस्पताल
विज्ञापन
शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइसेंस रद्द होने की जानकारी न होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज निराश होकर वापस लोटे। जबकि अन्य मरीजों की भर्ती नहीं का बोर्ड देखकर दूसरे अस्पतालों की ओर चले गए।
विज्ञापन


लाइसेंस रद्द होने के तीसरे दिन भी मैक्स में मरीजों का आना जारी रहा। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने  गेट पर ही बोर्ड लगा दिया है कि किसी भी नए मरीज की भर्ती नहीं होगी। गेट पर तैनात गार्ड भी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन

पहले से ही भर्ती मरीजों के रिश्तेदार अंदर जा पा रहे हैं

max hospital - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में अब मात्र पहले से ही भर्ती मरीजों के रिश्तेदार अंदर जा पा रहे हैं। अस्पताल में कुछ ही लोग या फिर स्टाफ की ही चहलकदमी है। सोमवार को अस्पताल के गेट पर मरीजों का जमावड़ा रहा।

​किसी मरीज को ऑपरेशन की डेट मिली हुई थी तो किसी को अपना दूसरा इलाज करवाना था। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मरीज बहस करते भी नजर आए। दूसरे अस्पताल में उन्हें इलाज नहीं मिलेगा, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने कोई भी सहायता करने में असमर्थता जता दी।

उधर, आज भी कुछ लोगों ने अस्पताल के समक्ष नारेबाजी करने का प्रयास किया, लेकिन मरीजों के साथ न देेने पर वे चुपचाप लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें