फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी मावा पकड़ने पर फूड इंस्पेक्टर को धमकी

Thu, 29 Jan 2015 01:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी मावे का ट्रक पकड़ने पर फूड सेफ्टी अफसर को परिवार सहित हत्या की धमकी दी गई। पुलिस की मौजूदगी में धमकी मिलने के बावजूद मावा कारोबारी ट्रक लेकर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को  पकड़ने की कोशिश भी नहीं की। इसकी शिकायत डीएम-सिटी मजिस्ट्रेट की गई, इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई।

बुधवार सुबह नौ बजे डीएम आवास के लैंडलाइन पर सूचना मिली कि कैंटर संख्या यूपी 14 ईटी 0390 धौलाना से दिल्ली जा रहा है। इसमें सिंथेटिक मावा है।

डीएम विमल कुमार शर्मा ने निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने फूड सेफ्टी अफसर और पुलिस की टीम को ट्रक को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने घेराबंदी कर कविनगर थाने के सामने ट्रक रोक लिया।

फूड सेफ्टी अफसर यदुवीर यादव ने बताया कि ट्रक में 15 क्विंटल मावा भरा था। ट्रक में सवार उमेद अली, कुंवरपाल, हाशिम व अबरार मावा दिल्ली बेचने जा रहे हैं। मावे के 4 सैंपल लेकर सीज किए गए।
विज्ञापन


आरोपियों के साथी ने फोन ने फूड सेफ्टी अफसर यदुवीर यादव को ट्रक न छोड़ने पर हत्या करने की धमकी दी। एसओ कविनगर अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपी हापुड़ क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें