फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर करवट लेगा मौसम: 18 फरवरी तक बढ़ेगा तापमान... बारिश का भी चलेगा दौर, जानिए आईएमडी की पूरी भविष्यवाणी

Thu, 15 Feb 2024 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसमी बदलाव के कारण सुबह धुंध से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। दिन में धूप खिली और दोपहर बाद मौसम गर्म हो गया। आने वाले दिनों में पारा चढ़ने का अनुमान है। हालांकि, 19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार हैं। बारिश के कारण तापमान में दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है। बारिश का दौर 21 फरवरी तक चलने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान सबसे कम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से स्थिति में आएगा सुधार
राजधानी में बृहस्पतिवार को हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण खराब श्रेणी में पहुंच गया। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी है। इसमें बुधवार के मुकाबले 62 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार से स्थिति में सुधार की संभावना जताई है।

चार से 12 किमी की गति से चलेगी रफ्तार
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, गुरुवार को औसत छह से दस किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति चार से 12 किमी रहने के आसार है। रविवार को हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति चार से 16 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

गुरुग्राम की हवा रही सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम में सबसे कम 204 एक्यूआई रहा जो खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 310 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। नोएडा में 260, गाजियाबाद में 217 व फरीदाबाद में 204 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें