फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: दिल्ली-NCR में एक सप्ताह बारिश की संभावना नहीं, उमस व गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, और बढ़ेगा तापमान

Fri, 01 Sep 2023 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर कड़े कर दिए। दिनभर चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान रखा, हालांकि हवा चलने से उमस थोड़ी कम रही।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश नहीं होने से अगस्त में गर्मी और उमस के सितम के बाद सितंबर के पहले दिन गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ। अभी एक सप्ताह तक तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा। एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में गर्मी पसीने छुड़ाएगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर कड़े कर दिए। दिनभर चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान रखा, हालांकि हवा चलने से उमस थोड़ी कम रही। तेज धूप निकलने और आसमान साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

नजफगढ़ इलाका सबसे अधिक गर्म रहा। यहां तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि पूसा में 38, पालम में 37.5 डिग्री दर्ज हुआ। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। नमी का स्तर 83 से 45 फीसदी तक रहा।
विज्ञापन

अमूमन सितंबर के पहले दो दिन अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तक रहता है जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दो व तीन सितंबर को 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें