फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Update: पल-पल रंग बदल रहा दिल्ली का मौसम, दो दिन चलेगी तेज सतही हवा; 13 मई को बारिश के आसार

Mon, 08 May 2023 07:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi NCR Weather Report : मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को धूप खिलेगी और दिन में तेज सतही हवा चलेगी। तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इस सप्ताह तक 40 डिग्री के ऊपर नहीं जाएगा पारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई में झुलसा देने वाली गर्मी से अभी राहत मिली हुई है। कभी बारिश व कभी तेज हवाओं के कारण पारा अभी भी 40 से नीचे ही चल रहा है। वहीं इस सप्ताह भी तापमान 40 से ऊपर नहीं जाने के कारण गर्मी से राहत ही रहेगी। वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में 13 मई को हल्की बारिश की संभावना है लेकिन इससे तापमान पर खास असर नहीं पड़ेगा। 09 मई व 10 मई को दिन के समय तेज सतही हवा चलेगी।

विज्ञापन

दिल्ली का मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। सोमवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप रही। बावजूद तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 37.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुबह 8:30 बजे तक 5.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि रविवार को सामान्य से दो डिग्री कम 37.4, व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को धूप खिलेगी और दिन में तेज सतही हवा चलेगी। तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। 10 मई को भी 30-25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 
विज्ञापन

12 मई तक धूप और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। अभी लू चलने की संभावना नहीं है। 13 मई को फिर बूंदाबांदी होगी और आंधी चलेगी। इससे लोगों को आंशिक राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान 38-39 और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें