औसत अधिकतम तापमान 36.3 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में सर्वाधिक 38.5 व न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 38.4 व न्यूनतम तापमान 29.9, नजफगढ़ में 38.1 डिग्री व पूसा में 37.5 व न्यूनतम तापमान 30.3 और लोदी रोड में तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का अधिकतम स्तर 85 फीसदी व न्यूनतम स्तर 58 फीसदी रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अमूमन हर साल इस समय अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है, लेकिन बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। विभाग ने 19 व 20 अगस्त को हल्की बारिश का अनुमान जताया है, लेकिन इससे तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।
पूर्वानुमान
अधिकतम तापमान: 37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस
18 अगस्त को सूर्यास्त: 6:58 शाम मिनट
18 अगस्त को सूर्योदय: 5:53 सुबह मिनट