फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में 41 डिग्री के टार्चर ने छुड़ाए पसीने, रात में भी नहीं सुकून; अब दो दिन बारिश के आसार

Sat, 27 Jun 2026 08:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 जून को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते दो-तीन दिन से आसमान में बादल छाए हुए हैं। लेकिन, इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। ऐसे में शनिवार सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर होते-होते गर्मी का असर बढ़ गया। ऐसे में लोग गर्मी से बचाव के उपाय करते हुए नजर आए। गर्मी में पेय पदार्थों की आवश्यकता भी बढ़ गई। शाम को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने खबर लिखे जाने तक बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन, किसी इलाके में बूंदाबांदी रिकॉर्ड नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 41.3 और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 63 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही।

विज्ञापन

छह दिन बदला रहेगा मौसम
दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 जून को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इन दिनों आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 28 जून को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। वहीं, 29 जून को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनके झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

30 जून और 1 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 30 जून से मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर और शाम के समय गरज-चमक, हल्की बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। 1 जुलाई को तापमान घटकर 35 से 37 डिग्री और 2 जुलाई को 34 से 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इन दोनों दिनों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने दोनों दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 3 जुलाई को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें