फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में और बढ़ेगी तपिश: तीन दिन दिल्ली-एनसीआर झेलेगा लू का प्रकोप, नोट कर लें तारीख; पढ़ें पूर्वानुमान

Sun, 19 Apr 2026 09:18 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान बढ़ रहा है। 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज हुआ। 20 से 25 अप्रैल तक यह 40-43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 22 से 24 अप्रैल के बीच लू चलने की आशंका है।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी की मार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों तापमान बढ़ने से दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। अगले सप्ताह से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है। दिल्ली में 20 से 25 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादातर गर्म और शुष्क रहने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 40 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शुरुआती दिनों 20-22 अप्रैल में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, जबकि बाद के दिनों 23-25 अप्रैल में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर लू (हीटवेव) चलने की स्थिति बन सकती है। वहीं, हवा की गति हल्की से मध्यम रहेगी, जो मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

40 डिग्री तक पहुंचा तापमान
रविवार को चिलचिलाती धूप से गर्मी अधिक रही। दिन और रात के समय गर्म हवाएं चली। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें