फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News : तेजी से बदल रहा है मौसम, बर्फीली हवा ने दिल्ली में बढ़ाई ठिठुरन; अब कड़ाके की सर्दी देगी दस्तक

Mon, 18 Dec 2023 12:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी होने से दिल्ली में कड़ाके की सर्दी दस्तक देगी। कोहरा भी पड़ेगा। 
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले दिनों में राजधान के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। सुबह की सर्दी शिमला के बाद कल जम्मू को भी पीछे छोड़ चुकी है। यह सिलसिला अब जारी रहने वाला है क्योंकि बर्फीली हवा से दिल्ली की सुबह रविवार को जम्मू से भी ठंडी रही। राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्द हवा मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार सुबह न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री से नीचे रहा। औसत अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। दिन के तापमान में भी आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिलेगी। 

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से दिल्ली में कड़ाके की सर्दी दस्तक देगी। रविवार को कोहरे के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय धूप कम खिल रही है और सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। सुबह धुंध व कोहरे की मोटी चादर छाई नजर आई। सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली सकती है।
विज्ञापन

लोधी रोड का इलाका रहा सबसे ठंडा
लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 6.3, आया नगर में 6.4, मुंगेशपुर में 7.7, जाफरपुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नरेला में 26.4, पीतमपुरा में 25.5, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 25.3 व पूसा में 24.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें