फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवट लेने जा रहा मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, 20 से 40 किलोमीटर की गति से चलेगी हवा

Mon, 25 May 2026 06:14 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। नरेला, बवाना, अलीपुर में बूंदाबांदी हो सकती है। हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा में भी बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर में बूंदाबांदी हो सकती है। हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा में भी बारिश का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के बागपत, खेकड़ा में भी बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने 25 मई की दोपहर से शाम के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 26 और 27 मई को एक बार फिर मौसम करवट लेगा। लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने इन दो दिन भीषण गर्मी व लू का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर 28, 29 और 30 मई को देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा और शाम या रात में हल्की बारिश होगी। यही नहीं, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें