मौसम विभाग ने 25 मई की दोपहर से शाम के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 26 और 27 मई को एक बार फिर मौसम करवट लेगा। लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग ने इन दो दिन भीषण गर्मी व लू का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर 28, 29 और 30 मई को देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा और शाम या रात में हल्की बारिश होगी। यही नहीं, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।