फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के मौसम खत्री ने जीता एक करोड़ का भारत केसरी दंगल

Fri, 25 Mar 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
मौसम खत्री ने जीता भारत केसरी दंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश का सबसे बड़ा इनामी भारत केसरी दंगल हरियाणा के सोनीपत के मौसम खत्री के नाम रहा। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सुमित कुमार को हराकर खत्री ने एक करोड़ का इनाम जीता, जबकि सुमित कुमार को 50 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन


बुधवार को जीत-हार के फैसले को लेकर सुमित ने स्पंज फेंक कर सवाल भी खड़े किए, लेकिन रेफरी की टीम ने अंतिम फैसला मौसम खत्री के पक्ष में दिया। प्रथम से लेकर आठवें पायदान तक के खिलाड़ी को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया।

एक करोड़ के अंतिम मुकाबले के लिए जब दोनों पहलवान मैदान पर उतरे तो दर्शकों का रोमांच चरम पर था। मैच शुरू होते ही पहले हाफ के 1.10 मिनट में खत्री ने अटैक किया।
विज्ञापन


सुनील कुमार ने 2.07 मिनट में अटैक किया, लेकिन दोनों को सफलता नहीं मिली। पहले अटैक की वजह से खत्री को एक अंक का बाउट मिला। दूसरे हाफ में भी दोनों खिलाड़ी मशक्कत करते रहे, लेकिन अंक हासिल करने में कोई सफलता नहीं।

6 मिनट के खेल में 5.56 मिनट पर सुमित ने जोरदार अटैक किया, लेकिन मौसम खत्री बचने में सफल रहे। अंतिम दो सेकेंड मैट पर घूमकर निकाला, जिसमें सुमित की ओर से विरोध दर्ज कराया गया, लेकिन फैसला विपक्ष में गया।

प्रतियोगिता के तीसरे और चौथे स्थान के लिए गुरुपाल के घायल होने के कारण मुकाबला नहीं हो सका। इसके आधार पर हरियाणा के सत्यव्रत को तीसरा और गुरुपाल को चौथा स्थान मिला। तीसरे स्थान पर रहे खिलाड़ी को 25 लाख रुपये और चौथे स्थान पर रहे खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहे हरियाणा के कृष्ण को 5 लाख रुपये, छठे स्थान पर रहे पंजाब के गुरसाहिब को 3 लाख रुपये, सातवें स्थान पर रहे उत्तर प्रदेश के देवव्रत को 2 लाख रुपये और आठवें स्थान पर रहे हरियाणा के हितेंद्र को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

बुधवार देर शाम खेले पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आरएसपीबी के सुमित कुमार ने पंजाब के गुरुपाल को हराया। उन्होंने पहले राउंड में 1 अंक अर्जित किया। दूसरे राउंड में एक-दूसरे से जोर-आजमाइश करते हुए पंजाब के गुरुपाल घायल हो गए, जिसके कारण सुमित कुमार को विजयी घोषित किया गया।

दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा के सत्यव्रत और मौसम खत्री के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। पहले राउंड में मौसम खत्री ने 4 अंक अर्जित किए, जबकि सत्यव्रत पहले राउंड में कोई अंक नहीं मिला। दूसरे राउंड में सत्यव्रत के खेल में तेजी देखने को मिली और उन्होंने 3 अंक अर्जित किए। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मौसम खत्री के नाम रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें