फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः जय श्रीराम नहीं कहने पर मौलवी को कार से मारी टक्कर

Sat, 22 Jun 2019 05:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जय श्रीराम न कहने पर मौलवी को पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहिणी इलाके में एक मौलवी ने जय श्रीराम नहीं कहने पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। कार में तीन युवक सवार थे और तीनों ने उससे जय श्रीराम कहने के लिए कहा। मना करने के बाद युवकों ने कार से उन्हें टक्कर मार दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जय श्रीराम न कहने पर मौलवी को पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौलवी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप की जांच की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में मौलाना मोमिन (40) ने बताया कि वह रोहिणी सेक्टर-20 स्थित एक स्थानीय मदरसे में पढ़ाते हैं। बृहस्पतिवार शाम को वह मदरसे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक कार आकर रुकी।
विज्ञापन

3 of 5
जय श्रीराम न कहने पर मौलवी को पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
कार के शीशे पर जय श्रीराम लिखा था। कार में तीन युवक सवार थे। तीनों युवकों ने उससे हाथ मिलाने की कोशिश की। पहले तो उन्हें कुछ शक हुआ लेकिन बाद में उनसे हाथ मिलाया। 

4 of 5
बेगमपुर थाना - फोटो : सोशल मीडिया
तीनों युवकों ने उनसे हाल चाल पूछा। उसने कहा कि अल्लाह की कृपा है। इस पर युवकों ने आपत्ति जताई और मौलवी से जय श्रीराम बोलने के लिए कहा जिससे मोमिन ने इंकार कर आगे बढ़ने लगे। आरोप है कि इसी दौरान कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
टक्कर लगने से वह हवा में उछल गए और बेहोश हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। मोमिन के सिर, चेहरे और हाथों में चोट लगी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें