ऑल इंडिया तंजीम उलमा-ए-इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बोले कि पैगंबर मोहम्मद ने कहा था कि एक अच्छा मुसलमान वह है जो अपने हाथों यानी कर्मों व जीभ (शब्दों) से किसी को दर्द नहीं पहुंचाता है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करने की अपील भी की है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन को लेकर बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने लोगों से कानून के दायरे में रहकर विरोध की अपील की है।
विज्ञापन
बरेली में ऑल इंडिया तंजीम उलमा-ए-इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बोले कि पैगंबर मोहम्मद ने कहा था कि एक अच्छा मुसलमान वह है जो अपने हाथों यानी कर्मों व जीभ (शब्दों) से किसी को दर्द नहीं पहुंचाता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से कानून के दायरे में रहकर विरोध करने की अपील की है।