फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना ने मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Sun, 17 Mar 2019 01:21 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलाना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सपनावत चौकी अंतर्गत एक गांव के मदरसे में पढ़ने वाली एक मासूम के साथ मौलाना पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


  जानकारी के मुताबिक मौलाना गांव का ही रहने वाला है और करीब 2 साल से गांव के ही मदरसे में दीनी तालीम दे रहा था। गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी 1 साल से मदरसे में दीनी तालीम ले रही थी। बेटी काफी दिन से गुमसुम चल रही थी और अपने पेट में दिक्कत बता रही थी। 

पूछताछ करने पर बेटी ने 3 दिन पहले बताया कि मदरसे के मौलाना ने उसके साथ कुछ समय पूर्व गंदा काम किया था । जिसके चलते उसके पेट में दर्द रहता है । बेटी की बात सुन परिजन मौलाना के पास पहुंचे और सारी बात बताई। जिस पर आग बबूला होकर मौलाना ने किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने सपनावत चौकी पर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मौलाना साजिद पुत्र मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मौलाना मासूम को डरा धमका कर मदरसे के पास ही अपने चाचा के मकान में ले जाकर हवस का शिकार बनाता रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें