फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने नॉर्थ दिल्ली को 3 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने रोमांचक मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को तीन रन से हरा दिया। 125 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ दिल्ली अंतिम ओवर में जीत के करीब पहुंच गई थी, लेकिन सेंट्रल दिल्ली ने दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली ने 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज दीक्षा शर्मा और निधि माहतो ने 27 रन की साझेदारी की। अरुशी गोयल और मोनिका की जोड़ी ने 44 रन जोड़े। मोनिका ने 42 गेंदों पर 47 रन की उपयोगी पारी खेली। नॉर्थ दिल्ली की अपेक्षा आनंद ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए।
जवाब में नॉर्थ दिल्ली की शुरुआत धीमी रही। आयुष सोनी ने 40 गेंदों पर 51 रन बनाए, जबकि रेशिका बेनीवाल और अर्चना ने अंत में कुछ चौके लगाकर मुकाबला रोमांचक बना दिया। अंतिम तीन गेंदों पर नॉर्थ दिल्ली को छह रन चाहिए थे। दीक्षा शर्मा ने आखिरी ओवर में पहली गेंद पर चौका खाने के बावजूद धैर्य नहीं खोया और बाकी गेंदों पर रन नहीं बनने दिए। इस तरह सेंट्रल दिल्ली ने तीन रन से यादगार जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें