फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद बुझी

Sat, 09 Mar 2019 01:26 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, बल्लभगढ़
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापू नगर के पास एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कबाड़ गोदाम के बगल में एक परचून दुकानदार ने अपने बेकार सामान में आग लगाई थी, जिसने कबाड़ गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बापू नगर निवासी आरिफ का राजमार्ग के पास ही कबाड़े का गोदाम है। आरिफ के अनुसार उसके पड़ोस में ही परचून की दुकान है। परचून दुकानदार ने कुछ बेकार सामान दुकान के पीछे फेंककर उसमें आग लगा दी थी। 

हवा चलने के कारण आग फैल गई और उसके कबाड़ गोदाम को भी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर कुछ ही देर में आग पूरे गोदाम में फैल गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें