फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस कार्यालयों के घेराव से शुरू होगा आप का आंदोलन

Sat, 09 Mar 2019 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बेनियाबाग मैदान में आम आदमी पार्टी की सभा को संबोधित करते अरविंद केजरीवाल।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) अपने पूर्ण राज्य के आंदोलन की शुरुआत भाजपा व कांग्रेस के कार्यालयों के घेराव के साथ करेगी। दस मार्च को आप कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जबकि इसके अगले दिन कांग्रेस कार्यालय का घेराव होगा। 

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को पार्टी हर लोकसभा क्षेत्र के लिए 20-20 छोटे प्रचार रथ शुरू करेगी। ई-रिक्शा पर बनाए गए रथ के सहारे पार्टी पूर्ण राज्य के आंदोलन को दिल्ली के घर-घर तक पहुंचाएगी।

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय का आरोप है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए भाजपा ने दिल्लीवालों को गुमराह किया है। 

भाजपा के 2014 के लोकसभा चुनाव व 2015 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वायदा किया था, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद 5 साल से भाजपा ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया है। पूर्ण राज्य के मुद्दे पर न तो प्रधानमंत्री और न ही भाजपा के केंद्रीय मंत्री, सांसद व विधायक कुछ बोलने को तैयार को तैयार हैं।
विज्ञापन


गोपाल राय के मुताबिक, आप दस मार्च से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है। सिर्फ भाजपा से ही नहीं, इस मामले में कांग्रेस से भी जवाब-तलब किया जाएगा। 

गोपाल राय ने बताया कि अगर भाजपा और कांग्रेस दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात पर अपना पक्ष साफ नहीं करती हैं, तो आगे भी आंदोलन के तहत भाजपा व कांग्रेस के सांसदों, विधायकों व आला पदाधिकारियों के आवास का घेराव किया जाएगा।

हर लोकसभा क्षेत्र के लिए 20-20 छोटे रथ
भाजपा व कांग्रेस कार्यालयों के घेराव के साथ ही 10 मार्च से आप मेगा प्रचार अभियान भी शुरू करेगी। इसके तहत आप ने हर लोकसभा क्षेत्र के लिए 20-20 छोटे प्रचार रथ तैयार किए हैं। ई-रिक्शा पर तैयार रथ हर तरह की ऑडियो-वीडियो टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इस पर दिल्ली को पूर्ण राज्य की जरूरत दिल्लीवालों को बताई जाएगी। प्रचार रथ को शनिवार दोपहर बाद हर लोकसभा क्षेत्र में सड़क पर उतारा जाएगा।

अनधिकृत कॉलोनियों व मेट्रो फेज-4 पर बोला हमला
आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने आरोप लगाया कि भाजपा एक बार फिर दिल्ली के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। पांच साल से केंद्र ने अनधिकृत कॉलोनियों के विकास पर कुछ नहीं किया। अब चुनाव से पहले एक कमेटी का गठन कर दिया है।
गोपाल राय के मुताबिक, इसी तरह दिल्ली मेट्रो फेज-4 को लेकर भी केंद्र लंबे समय से दिल्ली सरकार पर झूठे इल्जाम लगा रही है। चुनाव के वक्त मजबूरी में मेट्रो फेज-4 के 3 कॉरिडोर को केंद्र ने मंजूर किया है। गोपाल राय ने सवाल किया कि तीन कॉरिडोर को क्यों केंद्र ने मंजूरी नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें