फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट फैक्टरी में आग से एक कर्मचारी की मौत, 13 गाड़ियों ने चार घंटे में पाया आग पर काबू

Thu, 27 Dec 2018 12:10 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
fire
विज्ञापन

स्वरूप नगर इलाके में मंगलवार रात हेलमेट बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने से एक कर्मचारी की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। दोमंजिला फैक्टरी में आग लगते ही कुछ कर्मचारी बाहर निकल गए और सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी।

विज्ञापन


दमकल की 13 गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने दो युवकों को झुलसी हालत में निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने किराए के मकान में फैक्टरी चला रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एएसआई की पत्नी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मरने वाला कर्मचारी मूलत: शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी देवेंद्र (24) था। घायल कर्मचारी स्वरूप नगर निवासी जितेंद्र (34) है। पुलिस व दमकल विभाग को स्वरूप नगर ई ब्लॉक की गली नंबर सात में स्थित इस हेलमेट के फैक्टरी में आग लगने की सूचना मंगलवार रात नौ बजे मिली। पुलिस के पहुंचने तक आग पहली मंजिल पर फैल चुकी थी और लपटें निकल रही थीं।
विज्ञापन


बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ लोग अंदर फंसे हैं। दमकलकर्मियों ने जितेंद्र को 70 फीसदी झुलसी हालत में निकालकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। आग बुझाने के बाद दमकलकर्मियों को देवेंद्र झुलसी अवस्था में मिला। पुलिस उसे पास के अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर, जितेंद्र की हालत बिगड़ने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें