नोएडा सेक्टर 122 स्थित पृथला खंजरपुर में एक टेंट की दुकान में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर पहुंची शहर दमकल गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग को बुझा दिया गया।
नोएडा सेक्टर 122 स्थित पृथला खंजरपुर में एक टेंट की दुकान में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर पहुंची शहर दमकल गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग को बुझा दिया गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को सेक्टर 122 स्थित एक टेंट की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। प्राथमिक सूचना में आग में कुछ लोगों के फंसे होने की भी जानकारी दी गई थी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और छह गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग में कोई फंसा हुआ नहीं है। अग्निशमन विभाग की टीम ने गरीब 2 घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा दिया।