फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सोल फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने पांच घंटे बाद पाया काबू

Tue, 29 Nov 2022 07:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल के 12 वाहनों को मौके पर भेजा गया। आग की भयावहता को देखते हुए दस और दमकल वाहनों को मौके पर बुला लिया गया। दमकल की हाइड्रोलिक क्रेन भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशवपुरम के लारेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर जूता-चप्पल की सोल बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दो मंजिला इमारत की छत पर टिनशेड के बने अस्थायी गोदाम में शुरू हुई आग देखते ही देखते भूतल तक फैल गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों को तुरंत फैक्टरी से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल के 12 वाहनों को मौके पर भेजा गया। आग की भयावहता को देखते हुए दस और दमकल वाहनों को मौके पर बुला लिया गया। दमकल की हाइड्रोलिक क्रेन भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने क्रेन और दूसरी फैक्टरी की छत से आग बुझाने में जुट गए। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रही है। सोमवार दोपहर करीब 12:25 बजे लारेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र के सी ब्लॉक में स्थित जूते चप्पल बनाने की फैक्टरी में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें