फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेक्सिन कतरन के गोदाम में भीषण आग, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरूपनगर की खड्डा कॉलोनी में हादसा
विज्ञापन

धुएं और आग की लपटें देख सामने के मकान से घायल हुए सभी छह लोगों ने लगाई थी छलांग, सभी अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी में रविवार सुबह रेक्सिन कतरन और कॉटन वीविंग के गोदाम में अचानक आग लग गई। ज्वलनशील सामान के कारण आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई और दो मंजिला इमारत के भूतल व पहली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से उठे घने धुएं और आग की लपटों के कारण आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। सामने के मकान में मौजूद तीन बच्चों समेत छह लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए इमारत से नीचे कूद गए।
हादसे में 28 वर्षीय प्रियंका, उनकी आठ वर्षीय बेटी वंशिका और पांच वर्षीय वानी, 33 वर्षीय संतोष, उनकी आठ वर्षीय बेटी तन्वी और विजय घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पांच घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल, जबकि एक को बुराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विजय के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य घायलों को धुएं और आग की लपटों से चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11.05 बजे गली नंबर-2 स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब 200 वर्ग गज में बनी दो मंजिला इमारत में जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स तैयार करने का काम भी होता था। इसके अलावा यहां रेक्सिन कतरन और कॉटन वीविंग का सामान रखा था।
लोगों को सांस लेने में हुई परेशानी
भूतल पर रखे सामान में आग लगने के बाद यह तेजी से ऊपर तक फैल गई। ज्वलनशील सामग्री के कारण लपटें विकराल हो गईं और सामने के मकान की ओर बढ़ने लगीं। पूरे इलाके में धुआं भरने से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हुई। इसी दौरान सामने के मकान में मौजूद छह लोग घबरा गए और नीचे कूदने के दौरान घायल हो गए।
दमकल की 15 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2.10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। विभाग के अनुसार, दोपहर 1.50 बजे तक आग को नियंत्रित कर लिया गया था। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस आग के वास्तविक कारणों और हादसे में हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन

महिला के छलांग लगाने का वीडियो वायरल
आग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल की खिड़की से छलांग लगाती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को इसी घटनाक्रम का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें