फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मेसी : वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने जारी की एडवाजरी, जरूरत पड़ने पर दिल्ली गेट चौक और आईटीओ से यातायात का मार्ग बदला जा सकता है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फुटबॉलर लियोनेल मेसी के अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले प्रदर्शनी मैच के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को कुछ मार्गों से बचने की सलाह दी है। यातायात पुलिस ने चालकों को
सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक बहादुर शाह जफर मार्ग, आईटीओ, दिल्ली गेट, नेताजी सुभाष मार्ग और बृजमोहन चौक के बदले वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। कार्यक्रम के दौरान इन मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

मध्य जिला यातायात पुलिस उपायुक्त निशांत गुप्ता ने बताया कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली गेट चौक और आईटीओ से यातायात का मार्ग बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि वीआईपी आवागमन के दौरान खिलाड़ियों की बसों को स्टेडियम तक सुचारू रूप से पहुंचने और प्रवेश करने के दौरान यातायात कुछ समय के लिए धीमा हो सकता है। उन्होंने बताया कि चिह्नित वाहनों के लिए तीन मुख्य पार्किंग क्षेत्र की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

चिन्हित वाहन विक्रम नगर के पास स्थित पी वन पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे जबकि बिना चिह्नित वाहनों को राजघाट पावरहाउस पार्किंग स्थल और माता सुंदरी लेन में पार्क किया जाएगा। वहां से लोग स्टेडियम तक पैदल जा सकेंगे। पुलिस उपायुक्त ने एप आधारित टैक्सी उपयोगकर्ताओं को भी राजघाट चौक पर उतरने और शेष दूरी पैदल तय करने की सलाह दी है। अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया जा सकेगा। यातायात पुलिस ने कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों को मेट्रो या बसों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें