फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: द्वारका साउथ इलाके में राज मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, झुग्गी में अकेले रहता था बब्बू

Fri, 27 Sep 2024 08:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में बदमाश ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उसके सिर में मारी गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका साउथ इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर बदमाश ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बब्बू (55) के रूप में हुई है। गोली उसके सिर में मारी गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से गोली मारी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


बब्बू द्वारका सेक्टर एक स्थित झुग्गी में अकेले रहते थे। वह राज मिस्त्री का काम करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:15 बजे पुलिस को सेक्टर एक द्वारका में एक शख्स को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शख्स के सिर में पिछले हिस्से से खून निकल रहा था। पुलिस तुरंत उन्हें पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए।

आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक बब्बू मूलत: चित्रकूट के महुआ के रहने वाले थे। चार साल पहले उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। उसके बाद से वह झुग्गी में अकेले रह रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह काम पर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उनके सिर में गोली मार दी। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में रंजिश की वजह से हत्या की आशंका है। पुलिस उनके परिवार वालों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें