कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने शट डाउन शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। 27 जून से 2 जुलाई के लिए तय शटडाउन को अब 6 से 11 जून के बीच किया जाएगा।
इस अवधि में मारुति के गुड़गांव और मानेसर प्लांट में कारों का उत्पादन नहीं होगा। मारुति कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि शट डाउन शेड्यूल में बदलाव का निर्णय कर्मचारियों से बातचीत के बाद लिया गया है। मारुति उद्योग कामगार यूनियन के महासचिव कुलदीप जांघू ने कहा कि कर्मचारियों ने इस मामले में काफी सकारात्मक रुख दिखाया है।