शहीद लांस नायक एंटनी सेबेस्टियन
- फोटो : ani
जम्मू-कश्मीर की कृष्णा घाटी में शहीद हुए लांस नायक एंटनी सेबेस्टियन केएम का पार्थिव शरीर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट लाया गया। यहां जवानों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
लांस नायक एंटनी कृष्णा घाटी के एलओसी पर तैनात थे और पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के दौरान उन्होंने अपनी जान गंवा दी। कृष्णा घाटी से मंगलवार दिन में उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट लाया गया, जहां जवानों ने उन्हें पूरे सैनिक सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके गृह नगर के लिए रवाना किया गया।
बता दें कि पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है जिसमें तीन दिनों में तीन जवान शहीद हो चुके हैं।