फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में तैनात होंगे मार्शल, सीसीटीवी भी लगेंगे

Tue, 09 Jul 2019 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली के अस्पतालों में आए दिन डॉक्टरों से मारपीट की घटना को देखते हुए सरकार ने सोमवार को यह फैसला लिया है कि जल्द ही सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए मार्शल तैनात किए जाएंगे और सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि डॉक्टरों पर हमला होना गलत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अस्पताल में मरीज के साथ जाते वक्त धैर्य आवश्यक है। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मरीज के लिए ही होते हैं।

 उन्होंने कहा कि हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सचिव से पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने तत्काल डॉक्टरों से बात करने और उनकी मांगें पूरी करने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


साथ ही अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना को लेकर एफआईआर दर्ज भी करा दी गई है। मंत्री जैन का कहना है कि जल्द ही सभी अस्पतालों में मार्शल तैनात कर दिए जाएंगे। कुछ मार्शल हाल ही में लोकनायक अस्पताल को दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें