फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कई बार लूटी अस्मत': पति के दोस्त बनकर घर पहुंचे दरिंदे, कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म; बनाई अश्लील वीडियो

Fri, 28 Jun 2024 06:21 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल)

सार

हथीन में पति के दोस्त बनकर दो शख्स महिला के घर पहुंचे। विवाहिता को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उटावड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। विवाहिता की शिकायत पर उटावड़ थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी टेक सिंह डागर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति ड्राइवर का काम करता है। जो अक्सर घर से बाहर रहता है। आरोप है कि जब वह घर में अकेली थी तो दो युवक आए। युवकों ने अपने आपको पति का रिश्तेदार बताया। जिस पर विवाहिता ने उनको बैठा लिया। युवकों ने विवाहिता को चाय बनाने को कहा। इसके बाद आरोपी खुद ही बाहर से कोल्ड ड्रिंक्स लेकर आए। 

आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिला दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। जब विवाहिता को होश आया तो वह अपनी हालत देखकर घबरा गई। आरोपियों ने उसको अश्लील वीडियो दिखाया और कहा कि वे बदनाम कर देंगे। बदनामी के डर से विवाहिता घबरा गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी बिलाल एवं शाकिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी गांव धीमरी जिला भरतपुर के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें