फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराली बने दानव: सिंदारे में कम सामान आने पर विवाहिता की पीटकर हत्या, आखिरी बार भाई से बयां की थी अपनी पीड़ा

Tue, 25 Jul 2023 09:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

आरोप है कि शादी के बाद देवर थार कार की मांग करने लगा। साथ ही सास आशा कम सोना लाने का ताना देकर मारपीट करने लगी। कई बार मामले में समझौता भी कराया गया, लेकिन ससुरालियों ने उत्पीड़न करना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के मिशलगढ़ी में ससुरालियों ने मायके से सिंदारे में कम सामान आने पर सोनम (29) की पीटकर हत्या कर दी। सोनम के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सोनम का भाई सतेंद्र सोमवार को सोनम के घर सिंदारा लेकर पहुंचा था। ससुरालियों के ताने के डर से उसने वह लेने से मना किया था लेकिन सतेंद्र उसे समझाकर देकर चला गया। सतेंद्र का कहना है कि उसके जाने के बाद सोनम के ससुर राजपाल नागर ने फोन कर जानकारी दी कि बहू की तबीयत बिगड़ गई है और अस्पताल में भर्ती है। वहां जाकर पता चला कि उसकी बहन की मौत हो गई है।

विज्ञापन

सतेंद्र दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। सतेंद्र का कहना है कि उन्होंने सोनम की शादी 2018 में मसूरी के मिशलगढ़ी निवासी विक्की से की थी। विक्की डेयरी संचालक है। आरोप है कि शादी में उस दौरान वह स्विफ्ट कार दे रहे थे लेकिन उनके दबाव में उन्होंने स्कॉर्पियो कार दी। आरोप है कि शादी के बाद देवर थार कार की मांग करने लगा। साथ ही सास आशा कम सोना लाने का ताना देकर मारपीट करने लगी। कई बार मामले में समझौता भी कराया गया, लेकिन ससुरालियों ने उत्पीड़न करना बंद नहीं किया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि सतेंद्र की तहरीर पर राजपाल नागर, पति विक्की नागर, सास आशा और देवर शैंकी नागर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सिंदारे का सामान देखकर नाराज होंगे सास-ससुर
सतेंद्र ने बताया कि सोमवार को जब वह सोनम के घर सिंदारा लेकर पहुंचे तो सोनम ने कहा कि भाई कोथली में जो सामान लाए हो इसे देखकर सास उसे मारेगी। पति बातें सुनाएंगे और ससुर कहेंगे कि हमारी समाज में बहुत इज्जत है, हम इतनी हल्की कोथली नहीं लेते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें