गांव जवां में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 17 दिसंबर को उसकी पत्नी सामान खरीदने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकल गई, इसके बाद लौट कर नहीं आई।
उसकी तलाश में जानकारों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर दी। उसने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने बदनीयती से उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है।
गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट
गाली-गलौज कर रहे लोगों का विरोध करना गांव प्रहलादपुर निवासी एक युवक को भारी पड़ गया। गांव निवासी वेदप्रकाश सोमवार शाम को वह गांव फतेहपुर बिल्लौच गया था, उसी दौरान बाजार में खड़े हरी शंकर, नवीन, मनोज, हितेश, लाला उर्फ किशन स्वरूप, तरुण, सचिन, बाल किशन, टेकचंद, कांशीराम और जंगली रास्ता रोक कर बिना किसी वजह गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर इन लोगों ने उसे लाठी डंडों और तेज धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति के बयान पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।