फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा पड़ोसी नाबालिग लड़की को लेकर हुआ फरार

Sat, 05 Dec 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी ग्रींस निवासी शादीशुदा पड़ोसी चार दिन पहले किशोरी को लेकर फरार हो गया। परिजनों के काफी प्रयास के बाद लड़की का पता नहीं लगा तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ शनिवार को पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश निवासी ऊधम सिंह सोसाइटी में ही दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर कैंटीन चलाता है। उसका पांच साल का बेटा भी है। कैंटीन के सामने किशोरी किराये के एक मकान में माता-पिता के रहती है।

काफी समय से दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि 2 दिसंबर को वह उसे बहला-फुसलाकर फरार हो गया। आरोपी के दोस्त ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी की मां ने मामले की शिकायत दी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें