गांव निवासी पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी दनकौर क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी में कारीब 35 लख रुपये खर्च किया गया था। अब दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ दिनों से पति उसके व बच्चों के साथ मारपीट व गलत व्यवहार कर रहा था। इस बात की सूचना पीड़िता ने मायके पक्ष को भी दी थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर समझा बूझकर मामला शांत कर दिया, लेकिन उसके बाद भी पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ।
उसने शक होने पर चोरी छिपे पति का फोन चेक किया तो मोबाइल फोन में दूसरे समुदाय की महिला से शादी करने की वीडियो व फोटो मिली। वीडियो में उसका पति दूसरे धर्म के रीति रिवाज से महिला से शादी करता हुआ दिखाई दे रहा है। 3 दिन पहले जब उसने पति से फोटो वीडियो के बारे में पूछा तो पति ने बच्चों व उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मायके आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।