फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगोलपुरी में दंपती ने की आत्महत्या, पंखे से लटक रही थी महिला

Mon, 08 Jul 2019 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मंगोलपुरी स्थित एक मकान के कमरे दंपती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव पंखे से लटका मिला जबकि पति फर्श पर पड़ा था। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मानते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


हालांकि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस दंपती के परिजनों से संपर्क साधने के प्रयास में जुटी हुई है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम में लिए संजय गांधी अस्पताल की मॉचरी में रखवा दिया है। दंपती की पहचान आरती और मनोज के तौर पर हुई है जो मूल रूप  से औरंगाबाद निवासी थे। 

पुलिस को सूचना मिली कि रविवार रात करीब आठ मंगोलपुरी के ब्लॉक स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर दंपती के शव हैं। महिला ने चुन्नी की मदद से पंखे से लटक रही थी जबकि मनोज वहीं पर फर्श पर बेसुध था, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। दोनों को तुरंत संजय गांधी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक करीब छह महीने पहले दंपती किराये पर इस मकान में रहने आया था। आरती गर्भवती थी जबकि उसका पति मनोज निजी कंपनी में कार्यरत था।

रविवार सुबह तीसरी मंजिल पर रहने वाले एक युवक ने आरती के मकान का में दरवाजा खुला देखा और दोपहर बाद भी लौटने पर देखा तो दरवाजा खुला ही था। 

कमरे से किसी तरह की आवाज नहीं आ रही थी। शाम को शक होने पर युवक ने अंदर झांककर देखा तो उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने दंपती के कमरे से कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर कमरे को बंद कर, दंपति के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें