फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बाजार पकड़े रफ्तार, इसलिए छूट दे रहे दुकानदार

Mon, 15 Jun 2020 03:47 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी किशन कुमार, नई दिल्ली

सार

  • सुस्त पड़े बाजार को गति देने की कवायद शुरू
  • पटरी बाजार से लेकर ब्रांडेड शोरूम तक में ऑफर
विज्ञापन
market delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन से सुस्ताए बाजार अनलॉक-1 में रफ्तार पकड़ सके, इसके लिए दुकानदार कपड़ों व अन्य उत्पादों पर छूट दे रहे हैं। इसकी बानगी फैशन के लिए मशहूर सरोजिनी नगर, लाजपत नगर और कमला नगर मार्केट आदि प्रमुख बाजारों में देखी जा सकती है। सरोजिनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने बताया कि लॉकडाउन के कारण व्यापार पर अधिक प्रभाव पड़ा है। यही वजह है कि बाजार में पुराना माल नहीं बिक रहा है और नया माल मिल नहीं रहा है। 
विज्ञापन


इसको देखते हुए पटरी बाजार से लेकर दुकानदारों ने कपड़ों व अन्य उत्पादों पर छूट देना शुरू कर दिया है। हालांकि, यह पहले भी होता था, लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से इसका प्रभाव बढ़ गया है। कुछ दुकानदार खरीद पर 50 फीसदी तक की छूट दे रहे हैं तो कुछ शर्ट-पेंट की एक खरीद पर तीन जोड़ी तक मुफ्त देने को तैयार हैं।

कमला नगर मार्केट के एक दुकानदार प्रमोद ने बताया कि छूट देने का उद्देश्य लोगों को खरीदारी के लिए आकर्षित करना है। क्योंकि, आर्थिक मंदी के कारण लोग अब केवल जरूरी चीजों को ही खरीद रहे हैं। पहले के मुकाबले अब खरीदारों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन


जूतों से लेकर कपड़ों तक पर है छूट
विभिन्न बाजारों में इन दिनों जूतों से लेकर कपड़ों तक पर छूट चल रही है। इनमें कुछ ब्रांडेड शोरूम भी शामिल हैं। कनॉट प्लेस स्थित एक ब्रांडेड शोरूम के मालिक विनोद ने बताया कि पहले केवल कपड़ों पर ही अधिक छूट दी जा रही थी। अब आर्थिक हालातों को देखते हुए जूतों को भी अधिक छूट में शामिल कर लिया गया है। इसके साथ ही दुकान में आने वाले लोगों को लुभाने के लिए छूट समेत कॉम्बो पैक की भी पेशकश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें